Sunday, 24 December 2023

IND vs SA: पहले टेस्ट के लिए भारत लगा रहा एड़ी-चोटी का जोर; दक्षिण अफ्रीका में 31 साल से सीरीज जीतने का इंतजार

IND vs SA: Team India tough preparations for first test vs South Africa, not won series in Africa for 31 years

Follow Us

विश्व कप के निराशाजनक फाइनल को एक महीना बीत चुका है और इसकी टीस अब तक कायम है, लेकिन रोहित शर्मा और विराट कोहली ने रविवार को यहां टेस्ट सीरीज के अभ्यास के दौरान बिना बातचीत किए पसीना बहाया क्योंकि वे जानते हैं कि आगे बढ़ना महत्वपूर्ण है।
Trending Videos

भारतीय क्रिकेट टीम 31 साल से दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट सीरीज नहीं जीत सकी है और अपने करियर के अंतिम पड़ाव में कोहली और रोहित वह ही हासिल करना चाहेंगे जो कोई अन्य भारतीय टीम नहीं कर सकी है। दोनों टीमों ने 1992 में एक-दूसरे के खिलाफ पहला टेस्ट (डरबन में) खेला था और तब से अपने घर में दक्षिण अफ्रीका भारत पर हावी रहा है।

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका आंकड़े

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच अब तक कुल 42 टेस्ट खेले गए हैं। इनमें से भारत ने 15 और दक्षिण अफ्रीका ने 17 टेस्ट जीते हैं। 10 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं। यानी दोनों टीमों के बीच ज्यादा फासला नहीं है। हालांकि, दक्षिण अफ्रीका में भारत का रिकॉर्ड खराब रहा है। अफ्रीकी जमीन पर टीम इंडिया ने 23 टेस्ट खेले हैं और सिर्फ चार जीते हैं। 12 में उसे हार का सामना करना पड़ा है। सात टेस्ट ड्रॉ रहे हैं।

भारत ने दक्षिण अफ्रीका में पिछला टेस्ट 2021 में जीता था। वह मुकाबला भी सेंचुरियन में खेला गया था। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच सेंचुरियन में तीन टेस्ट खेले गए हैं और तीनों के ही नतीजे निकले हैं। दो में भारतीय टीम को हार मिली और एक में टीम इंडिया ने जीत हासिल की थी। 

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उनके घर में भारत का टेस्ट रिकॉर्ड
कितने मैचों की
टेस्ट सीरीज
नतीजासाल
4IND 0-1 SA1992/93
3IND 0-2 SA1996/97
2IND 0-1 SA2001/02
3IND 1-2 SA2006/07
3IND 1-1 SA2010/11
2IND 0-1 SA2013/14
3IND 1-2 SA2017/18
3IND 1-2 SA2021/22

छोटे ब्रेक के बाद लौटे विराट

कोहली परिवार के साथ छोटे ब्रेक के बाद लंदन से सेंचुरियन पहुंचे हैं और रोहित विश्व कप के बाद तीन हफ्ते तक खुद को मीडिया से दूर रखने के बाद अभ्यास के दौरान थोड़े सहज दिखे। दोनों ने अलग-अलग नेट और मध्य पिच पर अभ्यास किया। एक घंटे से ज्यादा समय तक थ्रो-डाउन का सामना भी किया। दोनों खिलाड़ियों के बीच कोई बातचीत नहीं हुई, जबकि दोनों ने बीच-बीच में छोटे ब्रेक भी लिए। यह सब विश्व कप के दौरान अभ्यास सत्र से काफी अलग था क्योंकि तब ध्यान अपने अभ्यास और हंसी मजाक पर भी लगा

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

  IND vs SA: पहले टेस्ट के लिए भारत लगा रहा एड़ी-चोटी का जोर; दक्षिण अफ्रीका में 31 साल से सीरीज जीतने का इंतजार भ 9 13 2 Follow Us विश्व कप...